#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

“ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना बेहट पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 11.54 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

“ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना बेहट पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 11.54 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

संवाददाता- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में “ऑपरेशन सवेरा” – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण और थाना बेहट के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना बेहट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पानसर वाले राजवाहे के रपटे के पास से एक शातिर नशा तस्कर शुभम उर्फ अंकुर उर्फ अमरीश (पुत्र सतपाल उर्फ जगदीश उर्फ लिल्लू, निवासी: ग्राम नगला खुर्द, थाना बेहट, सहारनपुर) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 11.54 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश चौहान, उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल संजू सेम (2183) और रिक्रूट कांस्टेबल अमन कुमार (487) शामिल रहे।
पुलिस पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बेहट में चोरी, विद्युत अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत 7 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बेहट पर मुकदमा अपराध संख्या 408/2026 धारा 8/21/60/69 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button