पूरनपुर के सिरसा चौराहे पर बड़ा हादसा – शिक्षक की कार खड़ी ट्रक में घुसी, बाल-बाल बचे मास्टर मोहन लाल

पूरनपुर के सिरसा चौराहे पर बड़ा हादसा – शिक्षक की कार खड़ी ट्रक में घुसी, बाल-बाल बचे मास्टर मोहन लाल
रिपोर्ट, अखिलेश यादव, पीलीभीत
पूरनपुर विकासखंड के ग्राम पजावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मास्टर मोहन लाल आज सड़क हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार मास्टर मोहन लाल विद्यालय से छुट्टी होने के बाद अपनी कार से पीलीभीत स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए थे। सिरसा चौराहा पूरनपुर के पास पहुंचते ही उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे घुस गया।
हादसे में मास्टर मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।
घायल शिक्षक को तुरंत पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया।
पूरनपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, सभी घायल शिक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।







