थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अपराध की रोकथाम और जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण और थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास के आरोप में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान ग्राम बढ़ेड़ी घोघू से शांति भंग करने का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों—सचिन और रोहित (दोनों पुत्र पुन्नाराम, निवासी: ग्राम बढ़ेड़ी घोघू, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर)—को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित सोनी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार (307) और हेड कांस्टेबल प्रेम चौधरी (1110) शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कानून एवं शांति व्यवस्था की सुसंगत धाराओं (अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस) के तहत प्रभावी विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



