प्रदेशीय सब जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, मुरादाबाद व अयोध्या छात्रावास बने चैंपियन….

प्रदेशीय सब जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, मुरादाबाद व अयोध्या छात्रावास बने चैंपियन….
संवाददाता-मो कलीम अंसारी
सहारनपुर खेल निदेशालय उ.प्र. एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेशीय सब जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि एशियन गेम्स-2026 स्वर्ण पदक विजेता एथलीट सुश्री प्राची चौधरी रहीं, जिनका क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में 9 मंडल व 2 छात्रावासों की 11 टीमों के 98 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में एकल में मुरादाबाद के कविश ने स्वर्ण व अक्षत ने रजत जीता, जबकि युगल में अक्षत-पर्व की जोड़ी चैंपियन बनी। टीम चैंपियनशिप में मुरादाबाद स्वर्ण व सहारनपुर रजत पदक पर रहा।
बालिका वर्ग में एकल में अयोध्या की लक्ष्मी ने स्वर्ण व अंशु ने रजत जीता। युगल व टीम चैंपियनशिप में अयोध्या छात्रावास ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सहारनपुर को रजत से संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार त्यागी ने किया।



