#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

“ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने स्मैक तस्कर फिरोज उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार; 29 ग्राम स्मैक व ₹5970 नकदी बरामद

“ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने स्मैक तस्कर फिरोज उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार; 29 ग्राम स्मैक व ₹5970 नकदी बरामद

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में “ऑपरेशन सवेरा” – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण और थाना कुतुबशेर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
थाना कुतुबशेर पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अम्बाला रोड से दबनी कब्रिस्तान की ओर तालाब के पास से एक शातिर नशा तस्कर फिरोज उर्फ फौजी (पुत्र नसीम, निवासी: महक सिटी कॉलोनी, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 29 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बिक्री के कुल 5970 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रुपेंद्र सिंह (1081), हेड कांस्टेबल सतेन्द्र (1046), हेड कांस्टेबल संदीप कुमार (1344), हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार (1025), हेड कांस्टेबल अंकुर (640) और कांस्टेबल बृजेश कुमार (1373) शामिल रहे।
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड नेटवर्क लिंक की गहनता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज उर्फ फौजी एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना गागलहेड़ी और थाना कुतुबशेर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत पहले से 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कुतुबशेर पर मुकदमा अपराध संख्या 482/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button