#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

गैस सिलेंडर से भीषण हादसा, चार साल की मासूम की मौत, तीन लोग झुलसे

गैस सिलेंडर से भीषण हादसा, चार साल की मासूम की मौत, तीन लोग झुलसे

  पीलीभीत/ पूरनपुर– मोहल्ला बमनपुरी में घर के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर चार साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घर में काम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार साल की बच्ची की जान चली गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिवार की मदद में लग गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर से मोहल्ला बमनपुरी में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button