#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

दिल्ली रोड स्थित बैंकट हॉल में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

दिल्ली रोड स्थित बैंकट हॉल में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर  दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस बैंकट हॉल में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बैंकट हॉल से ऊंची-ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। गनीमत रही कि घटना के समय बैंकट हॉल में कोई शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम नहीं चल रहा था। यदि उस समय कोई कार्यक्रम होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई बैंकट हॉल ऐसे हैं जहां अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वे संचालित हो रहे हैं। इससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए।

Related Articles

Back to top button