#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जैन की शादी की सालगिरह पर बधाइयों का तांता

वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जैन की शादी की सालगिरह पर बधाइयों का तांता


मिशन स्थित आवास पर हुआ होली-मिलन सा बना माहौल

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पत्रकार, जैन समाज के अध्यक्ष एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन श्री राजेश जैन की शादी की सालगिरह के अवसर पर मिशन स्थित उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी को सालगिरह की बधाई दी तथा सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर सैयद मशकूर, शमीम अहमद, मुकेश गिरी, नीरज जॉय और अरुण धीमान सहित अनेक लोग कोठी पर पहुंचे और दंपति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और सभी ने खुशी साझा की।मौजूद लोगों ने श्री राजेश जैन और उनकी धर्मपत्नी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका साथ हमेशा यूं ही बना रहे और परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। सभी ने दंपति की सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री राजेश जैन लंबे समय से पत्रकारिता और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से शहर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। समारोह का माहौल बेहद आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button