समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने नगर निगम सहारनपुर पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं का अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करके समाधान कराया

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने नगर निगम सहारनपुर पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं का अपर नगर आयुक्त से मुलाकात करके समाधान कराया
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने अवगत कराया कि जनम मृत्यू प्रमाण पत्र में रजिस्टर फटा होने के कारण जनता को नया प्रमाण पत्र देने से मना किया जा रहा है जब नगर निगम पालिका परिषद ने जन्म प्रमाण पत्र जारी किया उसके बाद रजिस्टर फट गया तो इसमे आम जनता की कया ग़लती है उन्होंने नगर निगम से ऐसे जन्म प्रमाण पत्र को तत्काल जारी करने की मांग की जिस पर अपर साहब ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी ने जाकर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की जिसमें नगर आयुक्त ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस पर काम किया जाएगा। जिसमे मिलने वालो मे वरिष्ठ नेता मुमताज देवबंदी, हाफिज आरिफ, मुफ्ती अब्दुल रहमान मजाहिरी, अब्दुल सलाम खान, नदीम अंसारी आदि मौजूद थे।



