पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अरोड़ा ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में कराया मुकदमा दर्ज।

पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अरोड़ा ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में कराया मुकदमा दर्ज।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनकपुरी क्षेत्र में विगत शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कार सेल-परचेज की दुकान में जा घुसा। जिस कारण दुकान काफी क्षतिग्रस्त हो गयी।
पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अरोड़ा ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की।
वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अरोड़ा ने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सीधे दुकान के अंदर जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में खड़ी कम से कम तीन कारें इस हादसे में बुरी तरह टूट गईं, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के समय सड़क पर काफी आवाजाही थी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई । दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह ट्रक तरबूज से भरा हुआ था और टक्कर के बाद चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पंजाबी राष्ट्रवादी संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अरोड़ा ने सोमवार को थाना जनकपुरी पहुचकर पुलिस को इस मामले में जल्द कार्यवाही की मांग की है।
थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



