एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम- थाना सदर बाजार पुलिस की सतर्कता से चार शातिर चोर गिरफ्तार

एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम- थाना सदर बाजार पुलिस की सतर्कता से चार शातिर चोर गिरफ्तार
थाना प्रभारी कपिल देव की अगुवाई में अपराध पर कड़ा एक्शन- 19 लाख चोरी करने की योजना फैल…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर एसएसपी अभिनन्दन सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है- थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम में चोरी का प्रयास कर रहे चार शातिर चोरों को मौके से गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया- पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम मशीन का पासवर्ड डालकर नकदी निकालने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता ने उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया- पुलिस के अनुसार एटीम में रखें 19 लाख रुपये निकालने का पूरा प्लान थाना सदर बाजार पुलिस ने चौपट कर दिया है- पुलिस ने गिरफ्तार चोरो के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस (.22 बोर), दो पेंचकस, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और एक मोस्टा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है- पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम की रेकी करने और कैमरा तोड़ने की साजिश भी कबूल की- इस साहसिक कार्रवाई में थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव की निर्णायक भूमिका रही- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और अपराध के लिए जिले में कोई जगह नहीं है- वही एसपी सिटी व्योम बिंदल एव सीओ-2 मनोज कुमार यादव ने सयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण किया है और पुलिस टीम की सरहाना की!



