देशभक्त मनोज फौजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देशभक्त मनोज फौजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
सहारनपुर। राष्ट्रीय विकास संगठन के जिलाध्यक्ष एवं देशभक्त मनोज फौजी का जन्मोत्सव प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर, गौशाला नुमाइश कैम्प में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय सेना के जवानों ने एकत्र होकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और “बार-बार दिल ये गाए, बार-बार दिल ये चाहे, तुम जियो हजारों साल…” गीत गाकर वातावरण को भावुक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर केक काटकर सभी ने खुशी साझा की।
होली के पावन पर्व के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा भारत माता और गौ माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में रिटायर सूबेदार सतीश शर्मा, सेना मेडल आकाश त्यागी (प्रदेश मंत्री), रिटायर मेजर, सूबेदार मेजर विजेंद्र शर्मा (प्रदेश महामंत्री) सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय विकास संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक परिवार है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन के प्रत्येक सदस्य का जन्मदिन सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौशाला, मंदिर, आश्रम या राष्ट्रीय स्मारक स्थलों पर मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी रहे।
इस दौरान सभी सेवानिवृत्त सैनिकों ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ और चोकर खिलाकर सेवा की तथा निरंतर गौसेवा करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संगठन के सूबेदार सतीश कुमार (महानगर अध्यक्ष), आकाश त्यागी (जिला अध्यक्ष), प्रदेश मंत्रीगण, संगठन महामंत्री सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।



