#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम

सहारनपुर | अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में मनाया गया, जिसमें अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व रितु सिंगल ने सभी आए मेहमानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा “होली का यह पर्व हमें सिखाता है कि रंगों के बिना जीवन अधूरा है आइए हम सभी इस होली को मिलकर मनाएं और एक दूसरे को रंगों से सराबोर करें । काजल अग्रवाल, अचल गोयल समेत सभी को पटका पहनाकर स्वागत किया । राधा कृष्ण के गानों पर डांस कर सभी ने रंग जमाया, सभी सदस्यों ने डांस कर धमाल मचाया, सभी ने फूलों की होली खेली । सभी का फूलों और चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। होली पर आधारित तंबोला और गेम खिलाए गए जिसमें सभी ने खूब मनोरंजन किया।
इसी के साथ होली के अवसर पर अल्का गुप्ता,श्रुति सिंगल रेखा गुप्ता और पायल गर्ग द्वारा गुलाल व स्प्रे सप्रेम भेंट किया गया। कार्यक्रम में रंजन गुप्ता,संदीप गर्ग,प्रीतम गोयल,संदीप सिंघल,आनंद गुप्ता,विमल गुप्ता,राहुल सिंघल,राकेश अग्रवाल,गौरव गुप्ता,संदीप गुप्ता,मनीष गुप्ता,कुलदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button