जिले में फिर एक बार फिर सताने लगा है झोलाछाप डॉक्टरों का डर

गली माहौल्लो में खोले बैठे मोहल्ला क्लिनिक बन रहे है आमजन की जान के दुश्मन
गलत इलाज से हो रहा है आमजन को ज़िंदगी से खिलवाड़, विभाग अंजान।
कुछ झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा गली मोहल्ला में खुलवाई जा रही है फर्जी पैथालॉजी लैब ओर अल्ट्रासाउंड सेंटर।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जहां एक ओर करोना महामारी एक बार फिर देश में दस्तक दे चुकी है वहीं दूसरी ओर एक बार फिर नगर में झोलाछाप डॉक्टरों की तादाद बढ़ती दिखाई पड़ रही है। आपको बता दे डॉक्टर जिन्हें हम भगवान मानते है वहीं आज आमजन की जिंदगी के लिए यमराज बनने का कार्य कर रहे है जिसका सीधा असर आमजन की जीविका पर देखने को मिल रहा है , आपको बता दे मामला सहारनपुर नगर का है जहां पर विभाग की सख्त कार्यवाही के बावजूद भी झोलाछाप डॉक्टरों की दुकान बंद होने का नाम नहीं ले रही है , साथ आपको बता दे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक नगर में मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर झोला छाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों का गलत इलाज कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था , जिनके किस्से आते दिन सुनने को मिलते है। साथ ही अब गली माहौल्लो में पैथोलॉजी लब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटरों की तादात भी बढ़ती दिखाई पड़ रही है, इतना ही नहीं अब हर डॉक्टर की अपनी सहूलियत अनुसार अपनी जेब का वज़न बढ़ाने के लिए फर्जी लब ओर अल्ट्रासाउंड सेंटरों से संपर्क बना कर अच्छी खासी रकम से आमजन की जेबें ढीली करने का सिलसिला आम हो गया है, साथ ही आपको बता दे यह यदि विभाग द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जाए तो कई ऐसे फर्जी डॉक्टर और फर्जी सेंटर सामने आएंगे जिनके अकड़े चौकाने वाले हो सकते है। ऐसे में अब देखना है आखिर योगी राज में आखिर कब तक ऐसे झोलाछाप डॉक्टरो के हाथ में रहेगी आमजन की जीविका।



