#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

योगी आदित्यनाथ ने 1.86 करोड़ परिवारों को दी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी….

योगी आदित्यनाथ ने 1.86 करोड़ परिवारों को दी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी….

जनमंच सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, सहारनपुर के 1.43 लाख लाभार्थियों को मिला 8.11 करोड़ रुपये का लाभ…

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सहारनपुर स्थित जनमंच सभागार में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा 400 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं गैस सिलेंडर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी वितरित की।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। निःशुल्क गैस सिलेंडर से जहां महिलाओं को धुएं से राहत मिलेगी, वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 563.40 रुपये तथा भारत सरकार द्वारा 304.40 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे लाभार्थियों को कुल 868 रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। जनपद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 1,38,407, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 81,978 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 40,743 सहित कुल 2,61,128 उज्ज्वला लाभार्थी हैं। इनमें से 2,20,732 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण पूर्ण हो चुका है। 01 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक जनपद के 1,43,972 लाभार्थियों ने गैस एजेंसियों से सिलेंडर बुक कर निःशुल्क रिफिल प्राप्त कर लिया है, जिससे उन्हें कुल 8,11,13,825 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। शेष लाभार्थियों को भी मार्च 2026 तक योजना का लाभ मिल जाएगा। अधिकारियों ने अपील की है कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी लंबित है, वे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button