थाना बडगाँव, सहारनपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 इनोवा कार से 35 पेटी ( 750 ML) कुल 420 बोतल अंग्रेजी शराब रायल स्टैग हरियाणा मार्का बरामद

थाना बडगाँव, सहारनपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 इनोवा कार से 35 पेटी ( 750 ML) कुल 420 बोतल अंग्रेजी शराब रायल स्टैग हरियाणा मार्का बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एव होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब/ मदिरा के निर्माण/बिक्री/तस्करी की रोकथाम व इन गतिविधियों में शामिल शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक बडगाँव श्री रमेश चन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर गस्त/चैकिंग के सिसौनी चौराहे से एक इनोवा कार (DL 4 CAE 4927) से 35 पेटी ( 750 ML) कुल 420 बोतल अंग्रेजी शराब रायल स्टैग हरियाणा मार्का बरामद हुई । कार चालक पुलिस को चैकिंग करता देख कार छोडकर मौके से फरार हो गया।फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। परकऱण के संबंध में थाना बडगांव पर मु0अ0सं0 50/26 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
35 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग हरियाणा मार्का ।
01 इनोवा कार (DL4CAE4927) (घटना में प्रयुक्त)
बरामद करने वाली पुलिस पार्टी का नाम-
1. श्री रमेश चन्द्र सिंह प्र0नि0 थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 श्री हितेश कुमार थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।
3. उ0नि0 श्री सोनू कुमार थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।
4. कां0 1569 अमरदीप थाना बडगांव जनपद सहारनपुर ।




