#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कोर्ट रोड मॉडल शॉप का पार्टनर लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोर्ट रोड मॉडल शॉप का पार्टनर लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल           

सूचना देने वाले को 5000 हजार का इनाम मिलेगा

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र से एक व्यक्ति के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशांत जायसवाल पुत्र देवीप्रसाद जायसवाल, निवासी खलासी लाइन, नेहरू नगर, थाना सदर बाजार, सहारनपुर, जो कोर्ट रोड स्थित मॉडल शॉप के पार्टनर बताए जा रहे हैं, बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए।
परिजनों के अनुसार 35 वर्षीय सुशांत जायसवाल दिनांक 23 फरवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए और उसके बाद से वापस नहीं लौटे। काफी तलाश और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
इस संबंध में 24 फरवरी 2026 को थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हुलिया
उम्र: लगभग 35 वर्ष
कद: करीब 5 फुट 6 इंच
रंग: सावला
चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ
पहनावा: ग्रे रंग का ट्रैक सूट
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी सुशांत जायसवाल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:
कंट्रोल रूम, सहारनपुर: 01322-711680
चौकी प्रभारी खलासी लाइन, उ०नि० अमित कुमार: 7037367373
प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार: 9412101082
मोबाइल: 7906591412
सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। पुलिस और परिजन आम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं, ताकि लापता युवक को सकुशल बरामद किया जा सके।

Related Articles

Back to top button