घंघोड़ में मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जिसमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

घंघोड़ में मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जिसमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर सरसावा थाना क्षेत्र के गांव घंघोड़ में मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक तेजी से अपनी बाइक पर जा रहा था। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताते हुए युवक के पिता को इसकी शिकायत की। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहांसुनी हो गई।जो कुछ ही देर मे हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ पथराव किया गया।जिससे कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सरसावा थाना प्रभारी ने बताया कि तेजी से मोटरसाइकिल चलाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें फैजान पुत्र निसार, मेहरदीन पुत्र मौजी, काला पुत्र निसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



