#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पीड़ित व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

पीड़ित व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना बेहट के अंतर्गत ग्राम मुर्तजापुर निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र मे कहा गया कि उसके पुत्र को गलत तरीके से झूठे मुकदमें में फसांया गया है।

पीड़ित का कहना था कि उसके पौत्र मुकुल व गाँव के ही अन्कुज का किसी बात को लेकर विगत 10 जनवरी 2026 को आपस में झगडा हो गया था। जिसमें थाना बेहट में मु. अ.सं. 27/2026 दर्ज है। जिसमें मेरे पुत्र रविन्द्र को झूठा फंसाया गया है। जबकि मेरा पुत्र रविन्द्र एक लडकी को देहरादून पेपर दिलवाने के लिये लेकर गया हुआ था। जो प्रार्थी के गाँव के अशोक कुमार की पुत्री है। तथा गाडी भी अशोक की ही है जिसका *रजि० नं० UP11CN1796* है जिसे चलाकर मेरा पुत्र ले गया था। प्रार्थी का पुत्र जिस स्कूल में गया था वहा के सबूत भी मौजूद है। प्रार्थी के पुत्र को झूठा फंसाया गया है। प्रार्थी के पुत्र का उक्त घटना से कोई वास्ता या मतलब किसी प्रकार का नही है।
शिकायती पत्र मे उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराकर प्रार्थी के पुत्र के विरूद्ध थाना बेहट पर दर्ज मु०अ०सं० से नाम हटाने का आदेश पारित करने की मांग की गयी।

Related Articles

Back to top button