पहली पत्नी को बिना तलाक दिये ही दो अन्य शादियां करने के बाद अब चौथी शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की पीडिता पत्नी ने की मांग

पहली पत्नी को बिना तलाक दिये ही दो अन्य शादियां करने के बाद अब चौथी शादी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की पीडिता पत्नी ने की मांग
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिना तलाक दिये ही दो अन्य शादियां करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सम्पत्ति की जांच कराने एव जानमाल की सुरक्षा की मांग को पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
शिकायती पत्र मे पीड़िता महिला ने बताया कि वो मूल रूप से नयाबांस झोटेवाला थाना मण्डी की निवासी है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उसकी शादी विपक्षी अब्दुल्ला अंसारी से वर्ष 2013 में हुई थी। उक्त विपक्षी प्रार्थीया को शादी के बाद गुजरात अहमदाबाद लेकर चला गया। जहां इसके द्वारा मेरा (सोने-चांदी) व रूपया पैसा सब बर्बाद कर दिया। क्योंकि यह एक अय्याश प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इसने उसे बिना जानकारी दिये ही दो अन्य महिलाओं से शादी कर ली तथा मुझे तलाक भी नहीं दिया था। मुझे बिना तलाक दिये ही दो अन्य शादियां कर ली। उक्त विपक्षी रेलवे में स्क्रैप खरीदने-बेचने का कार्य करता था। लेकिन गुजरात में जाने के बाद इसने व कुछ अन्य लोगों जिसमें दिनेश भी शामिल है, ने मिलकर लड़कियों का देह व्यापार के धंधे में डालना शुरू कर दिया। इसके द्वारा रेलवे में कोई धोखाधड़ी कर ली थी जिस कारण पुलिस ने इसे जेल भेज दिया था। वहां से आने के बाद पुनः सैक्स स्कैण्डल का नेटवर्क बनाने लगा। जब प्रार्थिया ने इसे ऐसा करने से मना किया तो इसने प्रार्थिया के साथ मारना पीटना व गाली गलौच करना शुरू कर दिया। उसने उसकी सारी प्रोपर्टी व नगदी जेवरात आदि चालबाजी से बेच दिये थे। अब वो गुजरात से वापस सहारनपुर आयी और जब वो इसके घर गयी तो ये लोग प्रार्थीया के साथ गाली गलौच व मारपीट करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। उसे ज्ञात हुआ है कि विपक्षी अब चौथी शादी करने की फिराक में है। प्रार्थिया को इन लोगों से जानमाल का सख्त खतरा उत्पन्न हो गया है। ये लोग भविष्य मेरी हत्या कर व करवा सकते हैं। प्रार्थिया को इन लोगों से जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।



