#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

यूपी में गुटखा-पान मसाला पर ‘रेट गेम’! कालाबाजारी के आरोपों से बाजार गरम

यूपी में गुटखा-पान मसाला पर ‘रेट गेम’! कालाबाजारी के आरोपों से बाजार गरम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों गुटखा और पान मसाला की बढ़ती कीमतों को लेकर बाजार में जबरदस्त हलचल है। फुटकर दुकानदारों और उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बड़े होलसेल व्यापारी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं, जिससे प्रदेश भर में कालाबाजारी की आशंका गहराने लगी है।
नाम न छापने की शर्त पर कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक महीने में प्रमुख ब्रांडों के थोक रेट में अचानक भारी उछाल आया है। उनका कहना है कि कंपनियों की ओर से आधिकारिक मूल्य वृद्धि की कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, लेकिन होलसेल स्तर पर दाम बढ़ा दिए गए।
बताया जा रहा है कि—
कमला पसंद (39 पाउच) का पैकेट एक माह पहले 165 रुपये में मिल रहा था, जो अब 250 रुपये में दिया जा रहा है।
राज श्री (30 पाउच) पहले 125 रुपये का था, अब 185 रुपये में बेचा जा रहा है।
सिग्नेचर (54 पाउच) का पैकेट 220 रुपये से बढ़कर 320 रुपये तक पहुंच गया है।
दुकानदारों का कहना है कि जब थोक में ही महंगा माल मिल रहा है तो वे भी मजबूरी में ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है और कई जिलों में ग्राहकों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के कुछ बड़े होलसेलर मनमाने तरीके से रेट तय कर रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस बढ़ोतरी की जानकारी प्रशासन को है? और यदि है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सख्त निगरानी नहीं की गई तो बाजार में कालाबाजारी और तेज हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पूरे मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button