भजन गायको ने बाबा खाटू श्याम के भजनों से सभी को किया झूमने पर विवश

भजन गायको ने बाबा खाटू श्याम के भजनों से सभी को किया झूमने पर विवश
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा षप्टम् फागुन के रंग श्याम के संग कार्यक्रम मे जयपुर दिल्ली राजस्थान से आए भजन गायको ने बाबा खाटू श्याम के भजन गाकर सभी को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्री भुतेश्वर महादेव मन्दिर के ग्राउंड स्थल पर आयोजित कार्यक्रम शाम खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। इसके अलावा पहली बार माँ शाकम्भरी देवी का भव्य दरबार भी पहली बार लगाया गया । इस बार बावा का भव्य श्रृंगार कोलकाता से आया था । कार्यक्रम में रजनी राजस्थानी के जयपुर से आयी गायक रजनी, जयपुर से ही आयुबसोमानी, दिल्ली से साहिल सावंरा बाबा खाटू श्याम के भजनों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस बार खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने की पंक्तिवार व्यवस्था कर रखी थी। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गुरुदेव सुरेश चंद्र गुप्ता पहाड़गंज, पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, पंडित प्रगीत कौशिक, पंडित योगेश दीक्षित जिज्ञासु मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति अध्यक्ष अनुज अरोड़ा, सचिव प्रतीक गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गर्ग, अमन गुप्ता, शिवम सिंघल, अतुल गांधी, आशीष वर्मा, राजीव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निपुण वर्मा, शुभम चौरसिया, दीपांशु गोयल, शंशाक भाटिया, सविन गुप्ता,
कशिश भण्डारी, अमित वर्मा,
वरूण शर्मा, हर्षित गोयल, चंदन ग्रोवर, चेतन भाटिया, दीपक जैन आदि रहे।



