#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’

सहारनपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’

चिलकाना पुलिस ने शातिर तस्कर को 1.5 लाख की स्मैक के साथ दबोचा….

संवाददाता  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्ज़े से 15.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मे इस बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम दुमझेडा के पास से अभियुक्त आस मोहम्मद उर्फ आशू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उसे शीघ्र ही जेल भेजा जाएगा। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है ताकि मुख्य सप्लायरों तक पहुँचा जा सके।

Related Articles

Back to top button