थाना बिहारीगढ, सहारनपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त (01 तमंचा / 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाईल फोन व 01 क्रेटा कार) बरामद

थाना बिहारीगढ, सहारनपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त (01 तमंचा / 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाईल फोन व 01 क्रेटा कार) बरामद
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ अवगत कराना है कि दिनांक 08.02.2026 को वादी प्रदीप राणा पुत्र राज सिंह राणा निवासी साधारण सिर थाना नांगल जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण 1. सुनील वर्मा पुत्र प्रेमचन्द निवासी मकान नं0 63, लेन नं0 4, सेवला कला दून एन्कलेव कालोनी थाना पटेल नगर जिला देहरादून 2. शक्ति ठाकुर पुत्र ब्रहमदीन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना पटेल नगर जिला देहरादून 3. विक्रान्त ठाकुर पुत्र ब्रहमदीन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना पटेल नगर जिला देहरादून 4. विकास उर्फ विक्की राणा पुत्र स्व0 पीतम सिंह निवासी रणखन्डी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर 5. कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा एक राय होकर फार्म हाउस पर आकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करना जिसमें शिवम राणा पुत्र प्रदीप राणा निवासी साधारण सिर थाना नांगल जनपद सहारनपुर, मनीष पुत्र वेदपाल निवासी गणेशपुर थाना बिहारीगढ़ व योगेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी बिनौली रोड वर्धा ज्योति कालोनी बड़ौत बागपत को गोली लग जाने से गम्भीर रूप से घायल हो जाना तथा दौराने उपचार शिवम राणा की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 103(1)/333/109(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक अस्लाह की बरामदगी हेतु दिशा निर्देश दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.02.26 को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अजय राणा पुत्र सुरेश राणा निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर को सर्विस रोड पर टान्डामान से पहले बन रहे हाइवे के रेस्ट एरिया के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार (UP 37 K 0009) 01 तमंचा / 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर एंव 01 मोबाईल फोन बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 2/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण –
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त अजय राणा उपरोक्त ने बताया कि सुनील वर्मा पुत्र प्रेमचन्द निवासी मकान नं0 63, लेन नं0 4, सेवला कला दून एन्कलेव कालोनी थाना पटेल नगर जिला देहरादून व पंकज शर्मा पुत्र स्व0 राकेश शर्मा नि0 जीएस 149 मालिबू टाउन गुडगांव हरियाणा का आपस में प्लॉटिंग के पैसो एवं शिवालिक में दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । इसी विवाद में बात चीत करने के लिये दोनो पक्ष के लोग दिनांक 08.02.2026 को पंकज शर्मा की किराये की काटेज पर आये थे । मैं भी अपने साथी सुनील वर्मा के साथ काटेज पर गया था । बात चीत के दौरान दोनो पक्षों की आपस में बहस हो गयी तो सुनील वर्मा के पक्ष से मैने,सुनील वर्मा,शक्ति ठाकुर, विक्रान्त ठाकुर, विक्की उर्फ विकास राणा, सलमान व अन्य लोगो ने पंकज शर्मा पक्ष पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी थी । जिसमें शिवम राणा की गोली लगी थी एवं दो अन्य घायल हो गये थे । गोली बारी करने के बाद हम डर के कारण मौके से फरार हो गये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
अजय राणा पुत्र सुरेश राणा निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरण –
01 तमंचा /03 जिन्दा कारतूस .315 बोर (घटना मे प्रयुक्त)
01 क्रेटा कार रजि0 नं0 UP 37 K 0009 (घटना मे प्रयुक्त)
01 मोबाईल फोन
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 24/18 धारा 147, 148, 323, 355, 504 भादवि थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर
2. मु0अ0सं0 26/26 धारा 103(1)/333/109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर
2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर
3. का0 328 गगन थाना बिहारीगढ सहारनपुर
4. का0 1377 रवि थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर



