#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

22 फरवरी को जनमंच सभागार नगर निगम में मेगा विधिक सहायता शिविर गरीबों की निःशुल्क मदद के लिए आयोजन किया जा रहा है

22 फरवरी को  जनमंच सभागार नगर निगम में मेगा विधिक सहायता शिविर गरीबों की निःशुल्क मदद के लिए आयोजन किया जा रहा है

संवाददाता  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी (रविवार) को जनमंच सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में गरीब, महिलाओं, दिव्यांगों, एससी/एसटी, किसानों और असंगठित श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का निःशुल्क लाभ मिलेगा।
पप्पू सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला जज) ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। सभी विभागों को पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पराविधिक स्वयंसेवक तहसील व ग्राम स्तर पर प्रचार कर रहे हैं लाभार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था शिविर में विधिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का एक ही स्थान पर लाभ वितरण होगा। पूर्व-पंजीकृत लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि कमजोर वर्गों तक सुविधाएँ जल्द पहुँच सकें।

Related Articles

Back to top button