तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस, अफसरों ने सुनी जनता की फरियाद

तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस, अफसरों ने सुनी जनता की फरियाद
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
जनपद सहारनपुर की तहसील नकुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याएं गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित विभागों को त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित प्रकरणों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश देते हुए शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।



