#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

थाना फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुठभेड़ में दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

जनपद सहारनपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। थाना फतेहपुर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अंतर्राज्यीय/हिस्ट्रीशीटर गौकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार जनपद में चोरी, हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस व पशु चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पहली मुठभेड़: आम के बाग में चली गोलियां कलसिया से जिवाला जाने वाले मार्ग पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक जिवाला की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे वापस मुड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और आम के बाग की ओर भागे। कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल फिसलने के बाद बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की।आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान रहमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दूसरी मुठभेड़: चकरोड़ पर बाइक फिसलने से पकड़ा गया बदमाश दूसरी घटना में पुलिस कमेशपुर की ओर से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास कर रही थी।रुकने के बजाय वे रजापुर कलालहटी की दिशा में भाग निकले और जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुड़ गए। पीछा करने पर मोटरसाइकिल चकरोड़ पर फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान कलीम पुत्र हमीद उर्फ मिद्दू निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर के रूप में हुई। उसके पास से भी एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में लगातार कांबिंग जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button