पुलिस जनसेवा ही सर्वोपरि — कप्तान साहब ने सुनीं जनता की समस्याएँ

पुलिस जनसेवा ही सर्वोपरि — कप्तान साहब ने सुनीं जनता की समस्याएँ
विशिष्ट रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मे बेहतर कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मज़बूत करने के संकल्प के साथ आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने खुद कमान संभालते हुए दूर-दराज़ से आए नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर एस एस पी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए और कहा कि हर शिकायत का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर हो जाँच में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की समुचित जानकारी दी जाए ताकि पुलिस और जनता का आपसी संवाद सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और जनपद में सुशासन एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।



