थाना मण्डी पुलिस ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश…

थाना मण्डी पुलिस ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के सफल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व मे मण्डी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मण्डी की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी आरोपी आज़म पुत्र नफीस उर्फ उल्ला को उसके निवास स्थान (गली नंबर 4, गोटेशाह की चुंगी, धोबीवाला) से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेशी से बच रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रतापदत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार (672)
सहारनपुर पुलिस का यह अभियान शातिर अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार जारी है ताकि शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।



