#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशधर्मपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

पूरनपुर में गूंजेगा श्याम नाम, भव्य निशान यात्रा सोमवार को…

पूरनपुर में गूंजेगा श्याम नाम, भव्य निशान यात्रा सोमवार को…


#SvasJsNews

पूरनपुर। नगर में सोमवार को आस्था, श्रद्धा और उत्साह का भव्य संगम देखने को मिलेगा। श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल एवं सेवा समिति के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा प्रातः 10:00 बजे श्री सीताराम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी यात्रा को विशेष आकर्षक और दिव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन और फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। श्याम नाम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठेगा। रंग-बिरंगे निशानों, सजी-धजी झांकियों और भक्तों की टोलियों के साथ यात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।


इस भव्य यात्रा में श्री बालाजी दरबार, पवनसुत मंडल, श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री लखदातार परिवार ट्रस्ट पूरनपुर तथा श्री श्याम मित्र मंडल सहित सैकड़ों श्याम प्रेमी शामिल होंगे। साथ ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। समिति द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरनपुर सोमवार को पूरी तरह श्याममय नजर आएगा और भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।

Related Articles

Back to top button