#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा शिविर मे की जा रही कावंड़ियों की सेवा

श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा शिविर मे की जा रही कावंड़ियों की सेवा

विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर श्री शिव कांवड़ सेवा समिति द्वारा भव्य शिविर जो देहरादून रोड राकेश केमिकल के पास किया जा रहा है । जिसमें शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, चिकित्सा, विश्राम और ठहरने की उत्तम व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है।शिविर मे कावंड़ियों की पूरी सेवा की जा रही है।
शिव परिवार सेवा समिति के सचिव दीपक जुनेजा,संरक्षक शशि खुराना, प्रधान अशोक कोषाध्यक्ष  राजेश बजाज, प्रदीप धमीजा, हरेंद्र , राजन अनिल यादव  पदाधिकारियों ने कहा कि कई वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन होता आ रहा है, जहाँ चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा शिविर में चिकित्सा और अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे चिकित्सा, रहने के लिए गद्दे, नहाने के लिए गर्म/ठंडा पानी, और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था होती है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह शिविर भोले के भक्तों के लिए एक आरामगाह का काम करते हैं, जहाँ वे यात्रा के दौरान ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button