#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मन्दिर में विदाई समारोह आयोजित

स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मन्दिर में विदाई समारोह आयोजित

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मन्दिर में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहाँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और भावुक माहौल में छात्रों को शुभकामनाएं देकर विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उनके पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सतेन्द्र कुमार द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। आचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा द्वारा कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की गयी। कक्षा ।। के छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 12 के छात्र विशेष गुप्ता ने अपने अनुभवों को प्रधानाचार्य  व शिक्षकों के साथ साझा किया। मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जैन ने सभी छात्र – छात्राओं को मार्गदर्शन किया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अरविन्द शर्मा ने सभी को जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। कक्षा 12 के अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ छात्र – छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेशचन्द्र जैन ने सभी को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विनोद माहेश्वरी, राजेश, दिनेश अग्रवाल योगेश त्यागी, अरूण गुप्ता, सुधीर कुमार, गुलशन कुमार मुक्ता शर्मा, अशुतोषयी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button