#SvasJsNewsक्राइमदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तराखंड के रुड़की  क्षेत्र निवासी एक युवती ने सहारनपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवती का कहना था कि उसका अपने पति के साथ आपसी घरेलू विवाद चल रहा है। जिस कारण वो अपने पिता के घर पर रहकर बामुश्किल गुजर बसर कर रही थी। गृहस्थ जीवन व रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने की बाबत वो एक प्राइवेट कम्पनी मे काम कर रही थी। वहीं पर ही काम करते उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी शिवम बरछीवाल पुत्र योगेश कुमार निवासी न्यू माधोनगर निवासी एक युवक से हुई। जिसने उसकी मजबूरियो का फायदा उठाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झूठा झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विपक्षी ने अपने मोबाईल फोन से फोटो व विडियो भी बना ली। जिसके बल पर युवक ने कई बार उसको ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। अब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया।  युवती ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक का रिश्ता किसी कहीं और तय हो गया है और जल्द ही उसकी शादी है। पथिक जनशक्ति पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनू रानी ने कहा कि किसी भी महिला के साथ कोई भी दिक्कत परेशानी होती है तो वह मुझे इस नंबर पर फोन कर सकती है और अपनी शिकायत बता सकती है मैं उसके साथ हरदम खड़ी होकर उसको न्याय दिलाने का काम करूंगी सोनू रानी ने अपना नंबर भी सभी को दिया कि वह इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सके 6360508526
इस दौरान जनशक्ति पार्टी मोर्चा की जिलाअध्यक्ष सोनू रानी व जिला उपाध्यक्ष फरहतजाह ने कहा कि वह हर पीड़िता के साथ इस तरीके का अन्याय नहीं होने देगी हर वक्त वह इन पीड़ित महिलाओं का साथ देती रहेगी और जब तक इधर न्याय नहीं मिलता इसी तरीके से लड़ती रहेगी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र युवक की शादी रुकवाने व  कार्रवाई की गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button