#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पाकिस्तान उच्चायोग को तत्काल प्रभाव से बंद करने की

पाकिस्तान उच्चायोग को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी


सहारनपुर पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित इमामबारगाह पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले एवं शिया समुदाय के लक्षित नरसंहार के विरुद्ध कर्बला के प्रबन्धक एवं राष्टीय लोक मोर्चा अल्पसंख्यक के सह प्रदेश अध्यक्ष अबू तालिब ज़ैदी के नेतृत्व मे महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

कर्बला के प्रबन्धक एवं राष्टीय लोक मोर्चा अल्पसंख्यक के सह प्रदेश अध्यक्ष अबू तालिब ज़ैदी
ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित इमामबारगाह खादिजा-तुल-कुबरा में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए जघन्य आत्मघाती आतंकी हमले में निर्दोष और निहत्थे नमाजियों को निशाना बनाकर जिस प्रकार शिया समुदाय का रक्तपात किया गया, वह न केवल मानवता के विरुद्ध अपराध है. बल्कि अंतरराष्ट्रीय सभ्यता और धार्मिक स्वतंत्रता पर भी सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपनी धरती पर धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर शिया समुदाय, की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूर्णतः विफल रही है। भारत सरकार से  माँग की वो पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों पर पुनर्विचार करते हुए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को तत्काल प्रभाव से बंद करने जैसी कठोर कार्यवाही पर विचार करे। ज्ञापन मे कहा गया कि भारत सरकार के माध्यम से पाकिस्तान सरकार को यह स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया जाए कि निर्दोष नागरिकों, धार्मिक स्थलों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को तत्काल रोका जाए। इस आतंकी हमले के दोषियों, साजिशकर्ताओं एवं उनसे जुड़े संगठनों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button