#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनसुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक

जनसुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जनपद की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं आमजन से संवाद स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया।

Related Articles

Back to top button