#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

यू पी सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

यू पी सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

कोतवाली देहात पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद…

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशों के अनुक्रम मे, पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढमोला नदी पुल के पास, ग्राम रामनगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त नमन उर्फ मोन्टी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। वाहन: स्पैन्डर प्लस मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर: यूपी 11 बीके 6723, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान नमन उर्फ मोन्टी पुत्र लोकेन्द्र उर्फ लोकिन, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना बडगांव, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है और बरामद बाइक के संबंध में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button