ईदगाह रोड पर इस्लामिया शिफाखाना हॉस्पिटल की नई इमारत में मैक्स साकेत दिल्ली के विशेष हेल्थ कैंप ने तोड़े रिकॉर्ड, मेयर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन, हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार…!!

ईदगाह रोड पर इस्लामिया शिफाखाना हॉस्पिटल की नई इमारत में मैक्स साकेत दिल्ली के विशेष हेल्थ कैंप ने तोड़े रिकॉर्ड, मेयर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन, हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार…!!
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर ईदगाह रोड स्थित त्रिकुटी के पास इस्लामिया शिफाखाना हॉस्पिटल (रजिस्टर्ड) की नई बिल्डिंग में आयोजित मैक्स साकेत दिल्ली के विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर ने मरीजों की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पूरे जनपद से हजारों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शिविर का उद्घाटन मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त शिपू गिरि (IAS) ने संयुक्त रूप से किया-कैंप में हृदय, फेफड़े, गुर्दे, पेट, शुगर एवं दंत रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। मरीजों को जांच के साथ-साथ शिफाखाना हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं,शिफाखाना हॉस्पिटल के सचिव मसूद बदर एवं अध्यक्ष नदीम सरवर ने बताया कि ऐसे विशेष हेल्थ कैंप प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे तथा हॉस्पिटल में प्रतिदिन ओपीडी और दवा वितरण की सुविधा रहेगी-उन्होंने यह भी बताया कि शिफाखाना में टीबी डॉट्स का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है-पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने बताया कि करीब 55 वर्ष पूर्व उनके वालिद मरहूम अय्यूब हसन बदर (पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद सहारनपुर) और उनके साथियों ने इस शिफाखाना की नींव रखी थी,वे आजीवन इसके सचिव रहे, अब उन्हीं के नक्शे कदम पर मसूद बदर सचिव के रूप में सेवा दे रहे हैं,उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग के निर्माण में समाजसेवी अजय गुप्ता ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, जो इंसानियत की मिसाल है, यह हॉस्पिटल किसी सरकारी सहायता पर नहीं, बल्कि जनसहयोग व चंदे से संचालित होता है और वर्ष 1970 से निरंतर सेवा दे रहा है इस अवसर पर शाहिद जुबैरी (प्रबंधक ईदगाह), इरफानुल हक अंसारी, शाह जमा, वरिष्ठ समाजसेवी औसाफ गुड्डू, आसिफ अंसारी, जलाल उमर, सह सचिव रहमान अज़ीज़, अब्दुल गफ्फार चौधरी, रिहान, इदरीस साहब, मसरूर बदर, युनुस अंसारी, इंस्पेक्टर मंडी रोजंत त्यागी, चेयरमैन शराफत खान, न्यूज़ परिक्रमा के वरिष्ठ संपादक नवाज़िश खान, सम्पादक सुभाष कश्यप, मौलवी फरीद, हाजी ताज, नासिर खान, नौशाद खान, फैसल होजरी वाले, चौधरी मुजफ्फर, ईशान अंसारी, साकिब मिर्ज़ा, मारूफ बदर, रिहान बदर, शायान बदर, पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद महमूद हसन, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद डॉ. मंसूर, पार्षद गुलशेर, सदाकत खान, परवेज़ अंसारी,यंग तिरंगा क्लब के उस्मान मलिक, जावेद मलिक, अविनाश शर्मा, नय्यर जुबैरी, रईस भाई (नेशनल हैंडीक्राफ्ट) सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।



