#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन,25 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र किये प्रदान

एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन,25 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र किये प्रदान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा  सहारनपुर में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियों को कुल 25 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बैंक की विभिन्न एमएसएमई एवं सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी देकर व्यवसाय विस्तार हेतु प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर आईआईए सहारनपुर चैप्टर के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक ओ.पी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रमुख मनोज एम., आईआईए चेयरमैन गौरव चोपड़ा सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।बैंक अधिकारियों ने वर्किंग कैपिटल, टर्म लोन, पीएमईजीपी, सीजीटीएमएसई व मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।आईआईए चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उद्योग व बैंक के बीच मजबूत सेतु बताया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी एवं आईआईए पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button