#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आर्किटेक्ट–इंजीनियर्स संग बैठक, मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया तेज करने के आदेश

आर्किटेक्ट–इंजीनियर्स संग बैठक, मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया तेज करने के आदेश

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मानचित्रों के त्वरित निस्तारण को लेकर सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आर्किटेक्ट एण्ड इंजीनियर्स एसोसिएशन, सहारनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मानचित्र स्वीकृति से संबंधित आ रही विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से प्राधिकरण को अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से किया जाए।
उपाध्यक्ष द्वारा आर्किटेक्ट एसोसिएशन को यह भी निर्देशित किया गया कि मानचित्र अपलोड करने से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया जाए तथा मानचित्रों को प्रचलित बॉयलॉज के अनुरूप ही अपलोड किया जाए, जिससे अनावश्यक विलंब से बचा जा सके। बैठक को सकारात्मक एवं समाधानपरक बताते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button