गैंग रेप व धर्म परिवर्तन के आरोपियों द्वारा पीड़िता को दी जा रही है खुलेआम धमकी:पीड़िता सोनू रानी शर्मा

गैंग रेप व धर्म परिवर्तन के आरोपियों द्वारा पीड़िता को दी जा रही है खुलेआम धमकी:पीड़िता सोनू रानी शर्मा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर गैंग रेप व धर्म परिवर्तन के आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई कि वो अपना केस वापस ले नहीं तो उसका अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने
थाना कोतवाली देहात मे शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
पीड़िता सोनू रानी पुत्री दयाराम शर्मा निवासी गाँव धान्ना खंडी ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका मुकदमा थाना कोतवाली देहात मे 346/25 पहले से दर्ज है। फरमान पुत्र शौकत, सलमान पुत्र गुलज़ार, पीरु उर्फ वसीम पुत्र हसीन के खिलाफ गैंग रेप व धर्म परिवर्तन के थाना कोतवाली देहात में मुक़दमे दर्ज है। कुछ दिन पहले ये लोग जमानत पर बाहर आये फिर 04..02.2026 को शाम करीब 6.00 बजे जब मैं गाँव के रास्ते से अपने घर जा रही थी तो रास्ते में इन लोगो ने मेरे साथ गालिगलोच की झगडा ना हो इसलिये मैं चुप चाप अपने घर चली गई। रात 9.00 बजे जिला उपाध्यक्ष के घर से आ रही थी तो रास्ते में उक्त सभी लोग ने मेरे साथ मारपीट की मुकदमा वापिस लेने के लिये मुझे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से मैंने भागकर अपनी जान बचाई इन लोगों से मुझे जान माल का खतरा है । पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर इन लोगों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्यवाही करके सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।



