सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित,

सहारनपुर को मिला नया कप्तान, एसएसपी आशीष तिवारी लखनऊ स्थानांतरित,
2014 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अभिनंदन बने जिले के नए पुलिस प्रमुख
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है, उनके स्थान पर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनंदन को सहारनपुर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएस अभिनंदन वर्तमान में बस्ती जनपद में तैनात थे और वहां अपने सख्त व अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अब वह बस्ती से सीधे सहारनपुर पहुंचकर जनपद की कमान संभालेंगे, कानून व्यवस्था को लेकर अभिनंदन को एक तेजतर्रार और निर्णायक अधिकारी माना जाता है, सहारनपुर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।



