वरिष्ठ उद्यमी एनआरआई अजय गुप्ता ने मंसूर बदर का लिया हालचाल-बदर परिवार को बताया अपना परिवार

वरिष्ठ उद्यमी एनआरआई अजय गुप्ता ने मंसूर बदर का लिया हालचाल-बदर परिवार को बताया अपना परिवार
विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाने की मांग पर दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी एनआरआई अजय गुप्ता ने नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर की तबीयत का हालचाल जानने उनके आवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की इस अवसर पर मोहल्लेवासियों, पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अजय गुप्ता ने मंसूर बदर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बदर परिवार को अपना परिवार बताया और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही मुलाकात के दौरान मसूद बदर, पंजाबी समाज अध्यक्ष पाली कालरा, मोहम्मद ओसाफ गुड्डू पार्षद डॉ. मंसूर अहमद, समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, आसिफ अंसारी, इजहार मंसूरी, जफर असारी, रईस पप्पू, मेनपाल सिंह, गुलजेब खान, राव मेहबूब, गुलाम रब्बानी, मारूफ बदर, नौशाद खान, कासिफ डालडा, कमाल मालिक उस्मान अली, जावेद मलिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्षदों मोहल्ले वासियों एवं बदर परिवार की ओर से अजय गुप्ता का फूलमालाओं, पगड़ी और शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान मौजूद पार्षदों व समर्थकों ने एक स्वर में मंसूर बदर को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए टिकट दिलाने की मांग उठाई इस पर अजय गुप्ता ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि टिकट दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा-लेकिन चुनावी जीत के लिए सभी पार्षदों और समर्थकों को एकजुट होकर पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने मंसूर बदर को अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश भी दिया- कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वरिष्ठ उद्यमी एवं एनआरआई अजय गुप्ता मंसूर बदर का हाल-चाल जानने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे- कई घंटो तक उनके आवास पर रहे और लोगों से मुलाकात की- इसके उपरांत उन्होंने एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात बताई रात का प्रवास भी सहारनपुर में ही करेंगा कल भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



