उत्तर प्रदेशपर्यावरणब्रेकिंग न्यूज़भारतीय किसानराजनीतिरायबरेली

चौहान गुट ने पर्यावरण दिवस पर सदर कोतवाली, महिला थाना में किया वृक्षारोपण

चौहान गुट ने पर्यावरण दिवस पर सदर कोतवाली, महिला थाना में किया वृक्षारोपण

रायबरेली 05 जून 2025- पर्यावरण दिवस पर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने अपनी टीम के साथ सदर कोतवाली में पहुंचकर एक आम का वृक्ष लगाया। वृक्षारोपण में सदर कोतवाल राजेश सिंह व दीवान वीरेंद्र भी शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने महिला थाना जाकर भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में महिला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ शामिल रही। वृक्षारोपण के बाद प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने समस्त पदाधिकारियों, व्यापारियों व जनपदवासियों से कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की और पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से भी लोगों को बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को पॉलीथिन के प्रयोग से बचना होगा तभी हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचें और इसका उत्पादन भी बंद करवाना चाहिए। जिससे पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, मेडिकल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सरफराज, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button