सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश का स्वागत किया

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश का स्वागत किया
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन एवं अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल चेतना मंच के द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूजीसी द्वारा लाए गए भेदभाव एवं अन्यायपूर्ण कानून पर मान्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश का स्वागत किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों संगठनों द्वारा भविष्य में समाज हित में मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया, साथ ही आगामी चुनाव में समाज को ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इस पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल चेतना मंच, अनिल आर्य जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, अरविंद बंसल मंडल उपाध्यक्ष, शिशिर मित्तल मंडल अध्यक्ष, कमल गर्ग मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष, श्रीमती रितु सिंघल महानगर अध्यक्ष, श्रीमती आंचल गोयल, श्रीमती ज्योति गुप्ता, श्रीमती पायल गर्ग, श्रीमती गीता गुप्ता, लखन किशोर गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश तायल, प्रवीण मित्तल, अजय गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय अग्रवाल, संदीप सिंघल, संदीप गर्ग, सुशील गुप्ता, राकेश अग्रवाल, रंजन गुप्ता, प्रीतम गोयल, आनंद गुप्ता, सचिन गर्ग, गौरव गुप्ता, अक्षय सिंघल, मुकुल सिंघल अन्य सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



