#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’: 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार..

पुलिस का ‘ऑपरेशन सवेरा’: 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार..

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत थाना गंगोह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 502 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मे कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है। सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान, थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। दिनांक 29 जनवरी 2026 को गंगोह बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी तिराहे के पास से अभियुक्त साहिब पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़ को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की मात्रा यह संकेत देती है कि आरोपी बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई में लिप्त था। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ खरीद-बिक्री के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है ताकि मुख्य सरगनाओं तक पहुँचा जा सके। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उप-निरीक्षक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, अंकुश गोदरा, उदित मलिक और कांस्टेबल सूरज शर्मा शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” ऑपरेशन सवेरा का उद्देश्य सहारनपुर परिक्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।

Related Articles

Back to top button