#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

10 दिवसीय कराटे सेल्फ डिफेंस कैंप का हुआ भव्य समापन

10 दिवसीय कराटे सेल्फ डिफेंस कैंप का हुआ भव्य समापन

रायबरेली। ओम पब्लिक स्कूल, डीह, रायबरेली में आयोजित 10 दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कैंप का समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कैंप जिला कराटे संघ, रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 158 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में वरिष्ठ उप निरीक्षक मान सिंह मुख्य अतिथि के रूप मेें तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता जिला कराटे संघ रायबरेली  अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी डीह श्री जितेंद्र मोहन सरोज ने कराटे कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कराटे जैसी मार्शल आर्ट विधाओं को आत्मरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।
कैंप का सफल आयोजन कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ओम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रभाकर पांडे, प्रधानाचार्य अनुपम पांडे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने जिला कराटे संघ सचिव एवं प्रशिक्षक आशीष जायसवाल के प्रशिक्षण कौशल, समर्पण एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कैंप बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाते हैं। कार्यक्रम में एकेडमिक इंचार्ज सिमरीन बानो, शिक्षिकाएं बबीता सिंह, कुसुम सिंह, पूनम पांडे, अल्फिया अलीशा एवं सहयोगी तनवीर हसन आदि मौजूद रहे। समापन समारोह के दौरान मार्शल आर्ट कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों द्वारा कराटे डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। डेमोंस्ट्रेशन देने वाले खिलाड़ियों में प्रियम, प्रभाकर पांडे, अदिति, हार्दिक, हरिओम, ऐश्वर्या, अनुष्का, आवृत्ति, अवंतिका, अनुज, आयुषी, आर्यन पांडे, आयुष यादव, रितिका, आर्यन एवं दिव्यांशी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों के अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन एवं कराटे संघ पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। समापन समारोह प्रेरणादायक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button