गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन – मुकेश रस्तोगी

गणतन्त्र दिवस, स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन – मुकेश रस्तोगी
रायबरेली, 27.01.2026!
स्वर्णकार कल्याण समिति, रायबरेली द्वारा सर्राफा मार्केट स्थित सोनार गली में व्यापारियों ने गणतन्त्र दिवस का पर्व बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाते हुए अमर शहीदों को श्रद्धाँजलि अर्पित की, तदुपरान्त राष्ट्रगान एवं मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। श्री रस्तोगी ने उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें अपने संविधान, स्वतन्त्रता सेनानियों और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने की याद दिलाता है। श्री रस्तोगी ने कहा कि 26 जनवरी सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने कहा कि गणतन्त्र दिवस हमें एकता, समानता और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। वरिष्ठ स्वर्ण व्यवसायी चन्द्रिका प्रसाद भुन्दल ने कहा कि गणतन्त्र दिवस हमें हमारे देश के विकास और स्वतन्त्रता संग्राम की याद दिलाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमोल सावन्त, श्रवण वर्मा, बबलू वर्मा, विवेक वर्मा, आशीष सोनी, आशीष वर्मा, राजन पटेल, गोविन्द गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



