कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह सम्मानित

कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह सम्मानित
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना कोतवाली नगर में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह को उनके सराहनीय कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। 26 जनवरी को सहारनपुर पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता और विश्वास बहाली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी कार्यकुशलता और संवेदनशील पुलिसिंग के चलते महिलाओं में अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ी है, वहीं पुलिस के प्रति सकारात्मक वातावरण भी निर्मित हुआ है।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात सागर जैन एवं एसपी सिटी व्योम बिंदल सहित जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने महिला उपनिरीक्षक अंजू सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस सम्मान से पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है और मिशन शक्ति अभियान को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



