#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत से बवाल

द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत से बवाल

इंसाफ की मांग  परिजनों ने शाकंभरी मार्ग किया जाम-कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का दिलाया भरोसा
   

सहारनपुर बिहारीगढ़ के द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, खुशालीपुर में बीएमएस प्रथम वर्ष के छात्र विशाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने क्षेत्र में उबाल ला दिया – छात्र की मौत के दो दिन बाद आक्रोशित परिजन और रिश्तेदार इंसाफ की मांग को लेकर सुंदरपुर–शाकंभरी मार्ग पर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी – परिजनों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में छात्र की मौत संदिग्ध हालात में हुई, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है – सड़क जाम के चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा – सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची – थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने परिजनों से संवेदनशीलता के साथ बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया – पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया गया- पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी!


रिपोर्ट:- मो कलीम अंसारी

Related Articles

Back to top button