45 नए सदस्यों ने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सदस्यता ग्रहण की

45 नए सदस्यों ने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सदस्यता ग्रहण की
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज द्वारा “सौहार्द (All Members Meet)” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर एवं संस्था के संरक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्री रविंद्र मिगलानी जी द्वारा सदस्यों को प्रार्थना कराकर की गई। तत्पश्चात मंचासीन पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संस्था की पिछली तिमाही की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए महासचिव (का.) श्री बलजीत सिंह चावला जी ने सदस्यों से संवाद किया। प्रश्न–उत्तर सत्र में सही उत्तर देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व निष्ठा, त्याग, सेवा, दृढ़ संकल्प एवं समर्पण के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप आज संस्था से 400 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।
इस अवसर पर हाल ही में संस्था की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों —
श्री अनुज अग्रवाल, डॉक्टर करण सिंह सैनी श्री राघव आर्य, श्री हेमंत अरोड़ा, श्री विशाल सोढी, श्री राहुल मल्होत्रा, श्री मोहम्मद नबीन, श्री मोहम्मद मुकर्रम, श्री अनुराग त्यागी, श्री रजत गुप्ता, श्री वरुण चोपड़ा, श्री अंकित जैन एवं श्री मरगूब आलम —
को मंच पर आमंत्रित कर सदस्यता प्रमाण पत्र, कॉलर पिन, अंगवस्त्र एवं गुलाब कली देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री रविंद्र मिगलानी जी ने सभी सदस्यों, अतिथियों, मातृशक्ति एवं पत्रकार बंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि हाल ही में 45 नए सदस्यों का जुड़ना संस्था के प्रति बढ़ते विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2026 को आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित किया जाता है। साथ ही उन्होंने “सीआईएस औद्योगिक संवाद–25” की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सभी सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे और उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर सार्थक संवाद हुआ।
अध्यक्ष महोदय ने अवगत कराया कि विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विभाग से हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जो उद्यमी स्मार्ट मीटर लगवाना चाहते हैं, वे शुक्रवार के दिन विभाग को सूचित करें, जिससे उत्पादन प्रभावित न हो।
साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था के प्रयासों से दिल्ली रोड स्थित छिदवाना मार्ग के आगे नाले की सफाई हेतु 29 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत द्वारा टेंडर स्वीकृत किया गया है, जिसकी सफाई शीघ्र कराई जाएगी।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की आपकी नकल लोग या अन्य संस्थाएं करने लगे तो समझो आप कामयाब हो चुके हैं। आपकी संस्था सहारनपुर की अग्रणी संस्था है एवं विशेष पहचान बनकर उबर रही है जिसमें आप सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद।
आपने संगठन की शक्ति के बारे में बताया साथ की आपने अपील की कि आप सभी सदस्य संस्था के साथ एक नया सदस्य अवश्य जोड़ें ताकि संस्था का संख्या बल मजबूत हो सके।
मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि संकल्प, सद्भावना, सौहार्द, समन्वय एवं संवाद जैसी विचारधाराओं के साथ कार्य करते हुए संस्था ने एक अलग पहचान बनाई है। उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्था का योगदान सराहनीय है।
कार्यक्रम में श्री एच.एस. चड्ढा जी ने आश्वस्त किया कि किसी भी उद्यमी की समस्या का समाधान जिला उद्योग बंधु एवं मंडलीय उद्योग बंधु के माध्यम से त्वरित रूप से कराया जाएगा।
बैठक में इंपीरियल ओपुलेंट एवं एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक श्री अमर गुप्ता जी एवं श्री अमित चौधरी जी ने भी अपने विचार रखे। औद्योगिक संवाद में विशेष योगदान के लिए श्री रवि टंडन जी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोषाध्यक्ष श्री विजय वशिष्ठ जी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और राष्ट्रगान कराकर बैठक का समापन कराया।
कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन श्री संदीप शर्मा जी द्वारा किया गया।
बैठक में संयुक्त कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा जी, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता जी, कोऑर्डिनेटर सक्षम बत्रा, गौरव जैन, कमलेश अग्रवाल, डीके गुप्ता, वेद कुमार मिश्रा, सुनील सुरी, निशा शर्मा, सुषमा बजाज, निशा शर्मा, रविंद्र कालड़ा जी, आरके गुप्ता जी, धीरज मिगलानी, संजय अरोड़ा, राजीव धारिया, नवीन सैनी, के.एल. अरोड़ा, औसफ गुड्डू, दीपक बाटला, ग्रीस मित्तल, हेमंत जोशी, नितिन जैन, भारत बत्रा, डॉ रवींद्र वर्मा, सहित लगभग 200 से अधिक सदस्यगण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।



